जल निगम के कारण शहरवासियों को झेलना पड़ रहा है जल संकट

Update: 2024-06-17 11:02 GMT

-जल निगम के कारनामों को झेल रहा है नगर निगम

-जल निगम के खिलाफ किया जाएगा पत्राचार:महापौर

सोनू सिंह

गाजियाबाद। महापौर का कहना है कि जल निगम के कारण शहरवासियों को जल संकट झेलना पड़ रहा है। शहर में जलापूर्ति की सभी जिम्मेदारी शासन द्वारा जल निगम को दी जाती है लेकिन इतनी बड़ी जिम्मेदारी के साथ जल निगम खरा नही उतर रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में (जैसे वार्ड 7 बिहारीपुरा, वार्ड 35 अकबरपुर बेहरामपुर, वार्ड 27 सैन विहार, वार्ड 2 राहुल विहार, के ब्लॉक विजय नगर आदि) आज भी जलापूर्ति का कार्य जल निगम देख रहा है और न ही नगर निगम को योजना हैंडओवर कर रहा है। जिन योजनाएं हैंडओवर की गई हैं, उनमें बहुत बड़े पैमाने पर लापरवाही है जिसको नगर निगम झेल रहा है (जैसे कि सिहानी गांव में अभी टंकी की सप्लाई को शुरू करना) और ऐसी अभी बहुत कार्य हैं जिसमे लापरवाही जल निगम ने की है।

जल निगम द्वारा किये गए कार्य में अत्यधिक खामियां है जैसे कहीं पम्प नहीं चल रहे उनमें झाड़ खड़े हैं। कहीं टंकी बनाई गई है पानी की लाइन बिछाई गई है लेकिन सप्लाई नहीं की जा रही है। जहां पानी की लाइन है वहां लीकेज बहुत हैं और यह योजना पूर्ण कर नगर निगम को हैंडओवर भी नहीं की जा रही है। इन सभी योजनाओं पर महापौर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था जिसमें जल निगम की घोर लापरवाही सामने आयी थी जिसको लेकर जल निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई थी जिसके परिणाम नहीं आए। अब जल निगम के खिलाफ अधूरी योजनाओं और बन्द योजनाओं के खिलाफ शासन में पत्राचार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News