27 मार्च को होगा मुख्यमंत्री योगी का गाजियाबाद आगमन

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-03-23 12:42 GMT

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मार्च को गाजियाबाद पहुंचेंगे। उनके आगमन की तैयारियों में भाजपा संगठन जुट गया है। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी के हवाले से विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सीएम यहां प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने नेहरू नगर स्थित दीन दयाल ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे।

भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सभी महानगर क्षेत्र के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 1500 लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 2:30 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह नेहरू नगर दीनदयाल ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे। यहां प्रबुद्ध वर्ग से रूबरू होंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे।

Tags:    

Similar News