मऊ में मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- तालिबानी कानून नहीं होने देंगे लागू

Update: 2024-05-27 11:33 GMT

मऊ, उत्तरप्रदेश। मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस और सामाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार किए।

उन्होंने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए और उनकी नीतियों को देशविरोधी बताया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सोच नकारात्मक है और वे देश में तालिबानी कानून लागू करना चाहते हैं, जो भारत के संविधान का अपमान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी सोच को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने सपा पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिला था, लेकिन उनकी सरकार ने इन सभी को समाप्त कर दिया है। सीएम योगी ने ये भी कहा कि भारत बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा यहां पर तालिबान शासन नहीं आने दिया जाएगा। वहीं योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के मामले में उत्तर प्रदेश ने नई ऊँचाइयों को छुआ है और यह सब उनकी सरकार की नीतियों और मेहनत का परिणाम है।

Tags:    

Similar News