Varanasi : वरुणा जोन में तैनात 12 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Update: 2023-06-22 06:30 GMT

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन में तैनात 12 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। जिसमें उप निरीक्षक शिव नारायण को वरुणा जोन से थाना पर्यटक में तैनात किया गया है। उप निरीक्षक वीरचन्द्र यादव को वरुणा जोन से थाना रोहनिया तैनात किया गया है।

उप निरीक्षक बलराम शुक्ल को वरुणा ज़ोन से थाना पर्यटक में नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह वरूणा जोन से थाना रोहनिया पर ट्रांस्फर किया गया है। उप निरीक्षक शशि प्रताप सिंह को वरुणा जोन से रोहनिया थाने पर तैनात किया गया है। उप निरीक्षक राघव राय को वरूणा ज़ोन से थाना कैंट पर नियुक्त किया गया है।

उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह को वरूणा जोन से थाना रोहनिया भेजा गया है। उप निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान को थाना चोलापुर से रोहनिया थाने पर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक दशरथ कुमार जायसवाल को थाना चोलापुर से कैंट थाने भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक शिल्पी पाण्डेय थाना लोहता से थाना कैंट पर नियुक्त किया गया है।

महिला उप निरीक्षक निकिता सिंह को थाना लोहता से रोहनिया थाने पर नियुक्त किया गया है। महिला उप निरीक्षक मीतू श्रीवास्तव को थाना चौबेपुर से चोलापुर थाने भेजा गया है।

Similar News