Chandra Grahan 2023 Time: आज एक घंटा 22 मिनट रहेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल में मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

Update: 2023-10-28 06:20 GMT

इस साल मंदिरों और घरों में 28 अक्टूबर की जगह एक दिन पूर्व आज शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी, लेकिन इस दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण होने से इस दिन सूतक काल रहेगा। इसलिए ठाकुरजी के खीर का भोग एक दिन पहले लगा दिया गया। इस वर्ष शनिवार को पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण रात्रि 01:05 से आरंभ होगा लेकिन इसका सूतक सांय 04.00 बजे से ही आरंभ हो जायेगा, सूतक काल में मंदिर कपाट भी बंद रहेंगे।

यह ग्रहण अश्विन पूर्णिमा को 28 व 29 अक्तूबर को मध्यरात्रि को पूरे भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। 1 बजकर पांच मिनट पर यह चंद्रग्रहण चंद्रोदय के समय शुरू हो जाएगा। भारत के सभी शहरों में 28 अक्तूबर को शाम चार बजे से छह बजे के बीच चंद्रोदय हो जाएगा। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण 28 अक्तूबर की रात्रि 2 बजकर 24मिनट पर समाप्त होगा। भारत के सभी नगरों में इसका प्रभाव दिखाई देगा।

Tags:    

Similar News