खोड़ा के गीतांजली विहार में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान

Update: 2024-09-01 14:59 GMT

मोहसिन खान

गाजियाबाद। रविवार को भारतीय आम जनसेवा द्वारा खोड़ा के गीतांजली विहार में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। संस्था को कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक गली में नशा आदि करने की शिकायत प्राप्त हुई। भारतीय आम जनसेवा के सह कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपचंद देवतल्ला के नेतृत्व में अभियान चलाया गया और मुलाकात कर नशे का सेवन करने वाले लोगों को समझाया गया।

श्याम सुन्दर सिंह ने बताया कि जल्द ही खोड़ा में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आगामी एक माह के भीतर विस्तृत अभियान के बारे में रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काफी चिंतनीय विषय है लेकिन आम जनता पुलिस को सूचना देने चाहिए अगर जनता पुलिस को सूचना मुहैया कराएगी। जिससे इन नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

इस अभियान में मौजूद सहकार्यकरिणी अध्यक्ष दीपचंद देवतल्ला, उपाध्यक्ष बिशन पांडे, सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुन्दर सिंह, सह कोषाध्यक्ष हरीश जोशी वरिष्ठ सलाहकार शशि भूषण मिश्रा, सचिव पुरन सिंह बिष्ट संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह बजेठा मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News