दबंगों ने घर में घुसकर दलितों के साथ मारपीट की, 6 साल की बच्ची की टूटा दांत

Update: 2024-05-30 08:53 GMT

-लोनी के राम विहार कॉलोनी का मामला, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दिनेश माथुर (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के राम विहार कॉलोनी में दबंगों ने एक घर में जबरदस्ती घुसकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में 6 साल की बच्ची की दांत टूट गए और अन्य लोग घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आगे की जांच कर रही है।

राम विहार कॉलोनी में रहने वाले जोगिंदर ने बताया कि वह दलित हैं। आसपास रहने वाले दबंग उन्हें परेशान करते हैं। उनकी पत्नी काजल ने इसका विरोध किया, तो दबंग घर में घुस गए। उन्होंने गोली गलौज की। गाली गलौज करने का विरोध किया, तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की। मारपीट में उनकी 6 साल की बच्ची मानसी के दो दांत टूट गए। घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर सोनू, सुनील, राजू, युवराज, सुजल, पुनित, गोलू और अज्ञात रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News