ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती का किया भव्य आयोजन

Update: 2024-05-10 09:59 GMT

गाजियाबाद। ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा विभिन्न झांकियों, बैंड बाजा और आतिशबाजी के साथ निकाली गई। भगवान परशुराम जी को रथ विराजमान कर पूजा अर्चना के साथ अग्रसेन चौक पर शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा की राह में स्थान पर कईं जगह जलपान की विभिन्न वर्गों द्वारा व्यवस्था की गयी। भगवान परशुराम चौक का सौंदर्यीकरण किया गया जो दिनभर लोगों की वंदना अर्चना और सेल्फी का केंद्र बना।

संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर बी के शर्मा ने इस अवसर पर सर्वसमाज को शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान परशुराम का जन्म संसार के उद्धार और हर वर्ग की सुरक्षा के लिए हुआ हैं। शोभा यात्रा के पश्चात भगवान परशुराम चौक पर भंडारा की व्यवस्था की गई और प्रसाद वितरण किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष डॉक्टर बी के शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध वशिष्ठ, सुशील चतुर्वेदी, गिरीश शर्मा,वी के मिश्रा,वी एन मिश्रा,महासचिव अशोक शर्मा,अनिल शर्मा,अरविंद शर्मा, विजय शर्मा,अवनीश शर्मा, पुनीत पीयूष भट्ट,अजय शर्मा, योगेश कौशिक, विपिन भारद्वाज, हरिओम शर्मा, आदेश शर्मा, सुंदर शर्मा, तरुण शर्मा, विनीत चतुर्वेदी , गिरधर गोपाल, अशोक तिवारी, एस पी शर्मा जी, सुभाष शर्मा, स्वीटी रैना, पूनम शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Tags:    

Similar News