भाजपा की महिला मंडली ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-03-21 11:46 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा की महिला मंडली ने बृहस्पतिवार दोपहर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथ में पोस्टर लेकर राहुल गांधी होश में आओ के नारे लगाए। मंदिर के अंदर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किया।

मंदिर के प्रांगण में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गाजियाबाद प्रभारी मोनिका पंडिता एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा के नेतृत्व में महिला शक्ति ने भजन कीर्तन किया।

भजन कीर्तन में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने कन्याओं को चुनरी ओढा कर टीका,कुमकुम,पुष्प से चरण पूजित करके दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने शक्ति स्वरुपा का अपमान किया है। यह नारी शक्ति का अपमान है। इंडी अलाइंस ने शक्ति को कुचलने की बात कही है, इन लोगों को भारत माता की बढती हुई शक्ति से नफरत होती है। भारतीय नारी का उत्थान पसंद नहीं है।

भजन कीर्तन के उपरांत महिला शक्ति ने कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शक्ति को कुचलने वाले अमर्यादित बयान का विरोध करते हुए राहुल गांधी होश में आओ, मातृशक्ति से मत टकराओ नारे लगाए। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा आरती मिश्रा,मण्डल अध्यक्षा देहात डा उपमा,बलराम नगर मण्डल अध्यक्ष सोनिया नेगी, संगम विहार राखी बडगूजर समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News