भाजपा का संकल्प पत्र गरीब महिला युवा सहित सर्व कल्याणकारी

Update: 2024-04-15 09:19 GMT

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने संकल्प पत्र की खास खूबसूरती को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र गरीब महिला युवा सहित सर्व कल्याणकारी संकल्प पत्र है।

उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र की खास खूबसूरती में कुछ खास अहम बिंदु शामिल किए गए हैं जिसमें मुद्रा लोन अब 20 लाख रुपए, गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर और बनाएंगे, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ, दुनिया भर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र, ट्रांसजेंडर को भी आयुष्मान योजना, UCC और वन नेशन वन इलेक्शन का वादा शामिल है। भाजपा के घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, रेलवे सुविधाओं, संस्कृति संरक्षण के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम, समान नागरिक संहिता के लिए प्रतिबद्धता है।

भाजपा के घोषणा पत्र का सार निम्नवत

भाजपा के घोषणा पत्र में कहा गया है कि भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का दुनिया भर में विस्तार किया जाएगा। योग और आयुर्वेद का दुनियाभर में विस्तार होगा। भारत से अवैध रूप से ले जाई गई भारतीय मूर्तियों और कलाकृतियों को वापस लाया जाएगा। विश्व के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शास्त्रीय भारतीय भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था की जाएगी। भगवान राम की विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा। नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा। वामपंथी उग्रवाद का खात्मा किया जाएगा। सीएए का कार्यान्वयन किया जाएगा। सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाया जाएगा।

भाजपा के घोषणा पत्र में आगे कहा गया है कि सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाना शामिल है। एक राष्ट्र, एक चुनाव को लागू करना। एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन। 70 से अधिक उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान के तहत स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा। पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर। रसोई गैस सप्लाई पाइप से। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल। मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख। 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी। राष्ट्रीय सहकारिता नीति। 2025 में जनजातीय गौरव दिवस। विश्वभर में संत तिरुवल्लुवर केंद्र। तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय संयोजक सरदार एसपी सिंह, सह संयोजक सतेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक रूप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी,महामंत्री सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, करण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News