भाजपा का बढ़ा कुनबा! सपा और आम आदमी पार्टी के इन कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन

Update: 2024-04-18 10:12 GMT

गाजियाबाद। भारतीज जनता पार्टी (भाजपा) का कुनबा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। सपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता अपना दल छोड़कर भाजपा सरकार में विश्वास जताकर उसमें शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में नवयुग मार्केट स्थित लोकसभा के चुनाव कार्यालय पर राजेश कुमार, कुन्ती देवी पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजवादी पार्टी वार्ड-4, बेदराम पूर्व उपाध्यक्ष सपा, सागर, तुषार, विकाश, ईशान्त, प्रदीप कुमार पूर्व उपाध्यक्ष समाज वादी पार्टी, सतीश उर्फ बंटू, मुकेश चिन्डोलमा, छोटू आप पार्टी विधानसभा अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, मुकेश शर्मा अन्य नेताओं भाजपा का दामन थामा है।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के अलावा पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मनवीर सिंह पार्चा मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News