भाजपा युवा मोर्चा 11 से 13 अगस्त तक सभी विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा का करेगा आयोजन

Update: 2024-08-07 12:54 GMT

गाजियाबाद। भाजपा युवा मोर्चा 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा। 13-15 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि विगत वर्षो से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देश भर में हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता मनाते आ रहे हैं।

11, 12, व 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में होगा, जिसमें सम्पूर्ण पार्टी को लगना है। 12–14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जायेगा। 13-15 अगस्त महापुरूषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जायेगा। 13, 14 व 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनसे ध्वजारोहण कराना ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। संगोष्ठी के माध्यम से विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। ये सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर सफलता से आयोजित होंगे।

महानगर की हर घर तिंरगा कार्यशाला के दौरान मंचासीन भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द भारतीय, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, पवन गोयल, राजेन्द्र त्यागी,अनिल स्वामी , संजय कश्यप, रीना भाटी,राजीव त्यागी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, संदीप त्यागी, नितिन त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पंकज राय आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News