हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बाइक रैली

Update: 2024-08-11 09:53 GMT

गाजियाबाद। हर घर तिंरगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के मार्गदर्शन तथा भाजपा महानगर युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया।

तिंरगा यात्रा रामलीला मैदान घंटाघर से शुरू होकर एमएमजी जिला चिकित्सालय मेन रोड से होते हुए हापुड़ मोड़ ठाकुर द्वारा टी प्वाइंट से मुड़कर पुराने बस स्टैंड पुल के नीचे से होकर संतोष हॉस्पिटल, मालीवाड़ा चौराहा, अंबेडकर रोड कालका गड़ी चौक से चौधरी मोड़ होते हुए आरओबी पुल के होकर प्रताप विहार में पहुंचकर धारा कॉलेज पर सम्पन्न हुई। तिंरगा यात्रा सम्पन्न होने पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किए किया और कहा कि सभी अपने अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लगाएंगे और उसकी सेल्फी पोस्ट करेगें।

Tags:    

Similar News