भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने शहर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की, कहा- कार्यकर्ता ही हमारी जीत का मूल आधार है

Update: 2024-08-10 08:18 GMT

गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल आज शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां पर शहर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की।

बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन के लोगों को अपने संगठन के मूल सिद्धांत बूथ जीता चुनाव जीता को आधार बनाकर अपने चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा भाजपा का असली समर्पित कार्यकर्ता वही होता है जो बिना पार्टी का निर्देश मिले ही अपने प्रत्याशी कमल के फूल की जीत के लिए सब कुछ छोड़कर अपने बूथ पर दमदार जीत के लिए जुट जाता है। ऐसे ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हमें संजोकर रखना है क्योंकि कार्यकर्ता ही हमारी जीत का मूल आधार है।

बैठक में अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि अभी हाल ही के लोकसभा चुनाव में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपनी परिश्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए अपने क्षेत्र में कमल खिलाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ चुनाव में उतरता है। पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं की ऋणी रहकर सर्व जन कल्याण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए द्रण संकल्पित है।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सिंह ने प्रथम सत्र की बैठक के बाद दूसरे सत्र की बैठक में वार्ड प्रवासी , पार्टी के वरिष्ठ चेहरों के साथ भी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा वार्ता की और स्थिति का जायजा लिया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रदेश संगठन महामंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व का बैठक में आगमन पर आभार जताते हुए महानगर संगठन द्वारा चुनाव निमित्त सभी तैयारियां विस्तृत रूप से जानकारी दी और पार्टी की शानदार जीत के लिए आश्वस्त कराया। उन्होंने रविवार को होने वाली शहर विधानसभा की शानदार तिंरगा यात्रा की जानकारी भी दी। प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी महानगर अध्यक्ष ने शहर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष को तिरंगा यात्रा के लिए तिंरगा ध्वज वितरित किए ।

Tags:    

Similar News