भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने महानगर में किया सदस्यता अभियान का शुभारम्भ, 5 लाख नए सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

Update: 2024-09-05 10:41 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। सदस्यता अभियान के विषय में भारतीय जनता पार्टी की तैयारी और पार्टी के लक्ष्य के विषय को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया मौजूद रहे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने प्रेस वार्ता के दौरान महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ संगठन रचना के आधारभूत किया। भाजपा महानगर की तीनों विधानसभाओ में मुरादनगर विधानसभा, शहर विधानसभा, साहिबाबाद विधानसभा, ग्राम और पंचायत क्षेत्र के आधारभूत भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य के लक्ष्य के साथ पूरे क्षेत्र से 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आग्रह किया।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने दावा किया कि जन जन की भागीदारी स्वरूप भाजपा अपनी सदस्यता के आधार पर भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश में तीन करोड़, पश्चिम क्षेत्र में 70 लाख और गाजियाबाद में 5 लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्त्ता दृढ़ संकल्प के आधारभूत निश्चित तौर पर अवश्य पूरा कर लेंगे। गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं पर मुझे ही नहीं प्रदेश संगठन को भी विश्वास है कि वह प्रत्येक आयाम में निश्चित तौर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा। पार्टी की तीन तरीके से सदस्यता ली जा सकेगी। इनमें मिस कॉल, क्यूआर कोड, भाजपा की वेबसाइट और नमो एप के माध्यम से सदस्य बन सकेंगे। संगठन पर्व में पहले साधारण सदस्यता, फिर सक्रिय सदस्यता और बाद में संगठन के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक अकेली पार्टी है, जिसमें सदस्यता अभियान और संगठन के चुनाव कराए जाते हैं। वैसे देश में करीब 1500 छोटे बड़े राजनीतिक दल हैं लेकिन ज्यादातर केवल सदस्यता और संगठन चुनाव की बात ही करते हैं। भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करता है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करना ही हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है। 

Tags:    

Similar News