भाजपा विधायक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बताया सपा का एजेंट

Update: 2024-06-11 06:48 GMT

-विधायक पुलिस सुरक्षा मामला, विधायक लगा रहे आरोप

विपिन तोड़ (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को गनर देने के मामले में लोनी विधायक के आवास का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। बताया जा रहा है कि उनके आवास पर कोई पुलिस कर्मी नहीं है। वहीं विधायक ने पुलिस कमिश्नर को सपा का एजेंट होने का आरोप लगाया है।

लोनी विधायक के आवास गनौली गांव के वीडियो में बताया गया है कि उनके आवास पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। उनके आवास पर लोगों का आना जाना चल रहा है लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विषय से भटका रहे हैं। विधायक ने कहा कि आपत्ति आचार संहिता की आढ़ में भाजपा को हराने के लिए सपा एजेंट के तौर पर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं, आम जनता और महिलाएं के थोक में मुचलके किए गए हैं।

जनपद पुलिस यहीं नहीं रुकी अनुशासनहीनता की हद को पार कर, यह कहा कि विधायकों की सुरक्षा सीएम के कहने पर हटाई गई है। जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। विधायक ने कहा कि मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है, देवाधिदेव महादेव और लोनी की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद रूपी कवच काफी हैं। विधायक ने आरोप लगाए हैं कि कमिश्नर सपा के टिकट से विधायक सभा का चुनाव लड़ेंगे।

Tags:    

Similar News