भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Update: 2024-08-16 08:32 GMT

गाजियाबाद। जिलाध्यक्ष महानगर गाजियाबाद संजीव शर्मा और महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में आज शुक्रवार को शालीमार गार्डन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि शहीद स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर सेवा भाव के रूप में मनाई।

जिलाध्यक्ष महानगर गाजियाबाद संजीव शर्मा ने बताया कि युग-पुरुष भारत रत्न से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें। उनसे प्रेरणा प्राप्त करते हुए हम सदैव अटल इरादों और मजबूत संकल्पशक्ति से स्वयं को नए भारत के निर्माण के लिए समर्पित करते हैं। भारत मां के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त, ना जाने कितनी ही उपाधियों से पुकारे जाने वाले 'भारत रत्न' पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सही मायने में 'भारत रत्न' थे। इन सबसे भी बढ़कर पंडित अटल बिहारी वाजपेयीजी एक अच्छे इंसान थे, जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और 'जनता के प्रधानमंत्री' के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। एक ऐसे इंसान जो बच्चे, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सभी के बीच में लोकप्रिय थे।

इस अवसर पर भाजपा डीएन कॉल भूषण लाल प्रतीक माथुर पार्षद राहुल शर्मा, संदीप त्यागी, सुनील शर्मा, हरीश गौड़, शिव शर्मा, देवेंद्र चौधरी, सुमन सती, काजल त्यागी, निशा चौहान, मुनेश कसाना, सुभाष बाउजी, सीमा सिंह, अनिता राना, ममता झा, मुनेश कसाना आदि गणमान्य कार्यकर्ता निवासी सम्मिलित रहे।

Tags:    

Similar News