सुबह उठते ही चुनाव प्रचार पर निकल पड़ते हैं अतुल गर्ग, मनमुटाव से अब तक किनारा

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-16 06:40 GMT


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के लोकसभा प्रत्याशी शहर विधायक अतुल गर्ग सुबह उठते ही चुनाव प्रचार पर निकल पड़ते हैं। उनके धुआंधार चुनाव प्रचार में भाजपा के तमाम स्थानीय नेता नजर आते हैं। अभी तक सब ठीक-ठाक चल रहा है। कहीं से कोई विवाद सामने नहीं आया है। भाजपा का कोई आपसी मनमुटाव भी देखने को नहीं मिला है। तमाम विधायकों और पदाधिकारी का अतुल गर्ग को भरपूर सहयोग मिल रहा है।

आज विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन स्थान उत्सव भवन विजयनगर में किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग जी की धर्मपत्नी सुधा गर्ग और उनके पुत्र राघव गर्ग , विजयनगर मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, प्रताप विहार मंडल के अध्यक्ष सुधीर शर्मा  और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

वहीं आज लोनी के विभिन्न गांव और कालोनियों मे अतुल गर्ग ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया के साथ जनसंपर्क किया और आने वाली 26 अप्रैल को सभी से राष्ट्रहित मे भाजपा को वोट करने की अपील की। सभी जनप्रतिनिधियों और प्रमुख लोगो के मार्गदर्शन मे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने की बात कही। जनसंपर्क का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के नेतृत्व मे हुआ जिन्होंने कहा कि बूथ, शक्तिकेन्द्र की सभी ईकाई पूरी तरह से सक्रिय है। कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और इस बार हम पिछले रिकॉर्ड को तोडकर तीसरी बार केन्द्र मे मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।

वही लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने भी क्षेत्रवासियों को पूरा आश्वासन दिया कि बडे भाई अतुल गर्ग जी के साथ मिलकर लोनी मे विकास की बडी योजनाएं लाएंगे। जनसंपर्क की शुरुआत पवन मावी के आवास टीला गांव से होकर अफजल पुर गांव मे नितिन प्रधान, निस्तोली मे मनीष डागर,रिस्तल मे अरुण कसाना के बाद लोनी विधानसभा चुनाव कार्यालय मित्तल भवन एस.बी.आई बैक सामने सहारनपुर रोड का विधिवत उद्घाटन किया जहां सभी भाजपा पदाधिकारीगणों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News