आर्य समाज राजनगर ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Update: 2024-08-26 16:07 GMT

गाजियाबाद। आर्य समाज राजनागर मंदिर में सात दिवसीय में वेद प्रचार सप्ताह का समारोह समारोह श्री कृष्ण जन्मोत्सव के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा वीरेंद्रनाथ सरदाना ने की। मंच का कुशल संचालन आर्य समाज के मंत्री सत्यवीर चौधरी ने किया। सात दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा रहे आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृष्ण भगवान प्रति दिन यज्ञ करते थे। संसार के महान आप्त पुरुष थे। आज हमें आवश्यकता है उन के चरित्र को अपने जीवन में अपनाने की और अंध विश्वास को दूर भगाने की। पंडित नरेश निर्मल ने अपने भजनोपदेश में योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत युद्ध की कथा का वर्णन करते हुए सुंदर भजन प्रस्तुत किए। कुलदीप आर्य ने भी अपने भजनों के माध्यम श्री कृष्ण भगवान के गुणों का वर्णन करते हुए लोगो से आह्वान किया कि आज जो लोग हमारे महापुरुषों पर लांछन लगा रहे उन्हें आज जवाब देने की आवश्यकता है। चित्र की पूजा न करके चरित्र की पूजा करे।



उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को आर्य समाज के सत्संग में अवश्य लेकर आओ जिससे वे संस्कारवान बन सके और अपने महान पुरुषों के चरित्र को पढ़कर राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सके। स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य ने सभी विद्वानों को वस्त्र देकर सम्मानित किया। आर्य समाज के संरक्षक श्रद्धानंद शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए आर्य समाज की विचार धारा से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक क्रांति पुस्तक का विद्वानों द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तक के रचियता सत्यपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। ज्ञानेंद्र सिंह आर्य,सेवाराम त्यागी,नरेंद्र पांचाल ,पार्षद प्रवीण चौधरी ,विजयपाल कसाना ,कृष्णदेव आर्य, सलेक भईया, शशि बल गुप्ता, कौशल गुप्ता, शिल्पा गर्ग, वंदना अरोड़ा, आशा चौधरी, आर्य सुमित खारी, शहर की सभी आर्य समाजों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News