विजय नगर में जलापूर्ति के लिए 10 एम एल डी पानी की होगी व्यवस्था : महापौर

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-06-24 12:35 GMT

-अगले वर्ष तक होगा कार्य पूरा

-महापौर देने जा रहीं विजय नगर को बड़ी सौगात

-गंगाजल प्लांट से होगी सप्लाई

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने नगर आयुक्त के साथ मिलकर जलकल अधिकारियों से विजय नगर जलापूर्ति के लिए योजना बनवाई है जिसमे प्रताप विहार गंगाजल प्लांट से विजय नगर में बने 6 यू जी आर तक 10 एम एल डी पानी की सप्लाई की जाएगी और यू जी आर से पानी की टंकी में पानी जाएगा। पानी की टंकियों से विजय नगर में जलापूर्ति की जाएगी, जिसके लिए गंगाजल प्लांट से समस्त यू जी आर तक बड़ी पानी की लाईन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा।  यह कार्य 15 वें वित्त निधि से कराया जाएगा जिससे विजय नगर के समस्त वार्डो में जल संकट खत्म हो जाएगा। यह कार्य जल्द ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा उसके उपरांत अगले वर्ष तक यह कार्य पूर्ण किया जाएगा।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि विजय नगर में जल संकट से छुटकारे के लिए एक बड़ी सौगात दी जाएगी जिससे भविष्य में जल संकट नही हो पायेगा, उपरोक्त योजना पर नगर निगम गहनता से योजना बनाकर कार्य करेगा और इस कार्य मे नगर आयुक्त सहित जलकल विभाग के अधिकारी भी लगातार कार्य कर रहे है। 

Tags:    

Similar News