विश्व पर्यावरण दिवस पर एओए ने कई पार्कों में किया वृक्षारोपण

Update: 2024-06-05 11:35 GMT

गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर विंडसर एवं नोवा सोसायटी, शिप्रा सन सिटी में AOA द्वारा जॉगर्स पार्क, अशोका पार्क सेमल पार्क एवं कैसिया पार्क में वृक्षारोपण किया गया। अध्यक्ष सी पी बालियान ने बताया कि वृक्षारोपण आज के समय में बहुत जरूरी है। मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध और संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है।

अध्यक्ष ने कहा कि मानव सभ्यता का उदय और इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारंभ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है। उसे निरंतर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है।

इस मौके पर सचिव बी डी शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पांडे, विरेंद्र सिंह, तुषार उपाध्याय, पिंटू तोमर, एस सी शर्मा, तिलक सरकार, कमल वत्स, आर सी बिष्ट, एस सी कपूर इत्यादि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News