अखिलेश यादव ने कहा भाजपा हार नहीं रही है, भाजपा चुनाव हार चुकी है

Update: 2024-05-18 09:18 GMT

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इसी बीच अखिलेश यादव ने भाजपा के ऊपर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हार नहीं रही है, भाजपा चुनाव हार चुकी है। भाजपा की भाषा और उनके भाषण से पूरे देश की जनता जान चुकी है। भाजपा का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

भाजपा को जितनी ऊंचाई पर जाना था वो जा चुके हैं। अब उन्होंने लुढ़कना शुरू कर दिया है। भाजपा 400 पार का नारा लगाती है। लेकिन 543 सीटों में से 400 के बाद जो सीटें होंगी वो भाजपा लोग जीतेंगे। इस बार भाजपा 140 सीटों के लिए भी तरस जाएंगे।

Tags:    

Similar News