अखिलेश यादव आज कानपुर में: यादव महासभा के कार्यक्रम में पहुंचेंगे, दवा व्यापारी और किसान के परिजनों से मिलेंगे

Update: 2023-10-17 08:24 GMT

कानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को शहर आएंगे। वे दोपहर 12:30 बजे यहां पहुंचेंगे। पहले कृष्णापुरम में ऑल इंडिया यादव महासभा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम नेताजी मंडल महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद श्यामनगर में दवा व्यापारी अनमोल सिंह भाटिया के घर जाएंगे।

फिर संधवा चकेरी में स्व. बाबू सिंह यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नगर आने पर सपाई गंगापुल जाजमऊ पर स्वागत करेंगे। इस संबंध में महानगर इकाई के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।

Tags:    

Similar News