6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-05-09 12:16 GMT


-लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का मामला

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी 6 साल की बेटी मस्जिद में पढ़ने के लिए जाती है। मस्जिद के गुसलखाने में ले जाकर आरोपी ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिफ की उम्र 20 साल है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

Tags:    

Similar News