गाजियाबाद बार के चुनाव में अध्यक्ष पद और सचिव पद के लिए लगभग आधा दर्जन उम्मीदवारों का चुनावी मैदान में उतरने की संभावना

Update: 2024-05-13 11:09 GMT

-एक या 2 जुलाई को नामांकन किए जाएंगे दाखिल

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बार एसोसिएशन के लिए होने वाले चुनाव की सर गर्मियां तेज हो गई हैं। यहां पर 6 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए एक या 2 जुलाई को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। अध्यक्ष पद और सचिव पद के लिए लगभग आधा दर्जन उम्मीदवारों का चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है।

गाजियाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं ने अपनी तैयारियां तेज कर दिए हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए वे लगातार दूसरे अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कुल आधा दर्जन अधिवक्ताओं की दावेदारी सामने आई है। इनमें योगेंद्र कौशिक, दीपक शर्मा, बालचंद बंसल, सूरजपाल सिंह सिसोदिया, मनीष त्यागी और सुनीता त्यागी के नाम प्रमुख है। सचिव पद के लिए अभी तक हरेंद्र गौतम, अमित नेहरा, विनोद भारद्वाज, वरुण त्यागी और सुनील त्यागी के नाम सामने आए हैं।

माना जा रहा है कि बाहर संगठन का चुनाव इन्हीं लोगों के बीच होने की संभावना हैं। लगभग ढाई हजार सदस्यों वाली गाजियाबाद बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहसचिव प्रशासन और सहसचिव- पुस्तकालय का चुनाव किया जाता है। इसके अलावा इसमें पांच वरिष्ठ और पांच ही कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य भी होते हैं। बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने का मन बना चुके अधिवक्ताओं ने यहां सभी सदस्यों का मन टटोलना शुरू कर दिया है और चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए मतदाताओं से अनेक वादे भी किए जाने लगे हैं।

पिछली बार राकेश त्यागी 'कैली' ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। पाँचवीं बार अध्यक्ष बने राकेश त्यागी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक शर्मा को 426 मतों के अंतर से हराया था। सचिव पद पर स्नेह त्यागी 'डूंडाहेड़ा' ने हरेंद्र गौतम को हराकर कब्जा जमाया था। कोषाध्यक्ष पद पर शमा खान, सहसचिव- प्रशासन पद पर चंचल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पूनम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मृदुल त्यागी राय और सहसचिव- पुस्तकालय पद पर राहुल कुमार ने जीत दर्ज की थी।

Tags:    

Similar News