13 साल की किशोरी को जबरन उठाकर ले गया युवक, जानें फिर उसके साथ कैसे की दरिंदगी

Update: 2024-08-21 11:00 GMT

-अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कॉलोनी का मामला, किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई

अंकित गुप्ता (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। लोनी अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रात के समय मौका पाकर आरोपी किशोरी को अपने घर जबरन ले गया था।

अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कॉलोनी में 13 साल की किशोरी परिवार के साथ रहती है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी रात करीब 1 बजे उठी और शौचालय करने गई थी। तभी मौका पाकर पड़ोसी उनके घर में घुस आया। उसने जबरन किशोरी का मुंह दबाकर उठा लिया और अपने घर ले गया। आरोप है कि पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद किशोरी मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News