तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Update: 2024-07-11 12:23 GMT

-ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव दिल्ली सहारनपुर मार्ग का मामला

विपिन तोर (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की मौत हो गई। यह घटना ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास दिल्ली सहारनपुर मार्ग की है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बागपत के गांव में सागर(20) परिवार के साथ रहते थे। वह नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। बुधवार रात को वह अपनी स्कूटी से लोनी की तरफ आ रहे थे। दिल्ली सहारनपुर मार्ग मंडोला गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। सागर की मौत की खबर सुनकर सागर की मां ट्रॉनिका सिटी थाने के सामने रोते-रोते बेहोश हो गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि मामले में कार को कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News