आपराधिक छवि वाले सभासद को भाजपा में किया शामिल, सोशल मीडिया पर किरकिरी होने पर क्या पत्र जारी किया, जानिए

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-16 11:51 GMT


गाजियाबाद। टीला गांव स्थित भाजपा प्रत्याशी के स्वागत कार्यक्रम में बसपा के आपराधिक छवि वाले एक सभासद समेत दो सभासदों को पार्टी में शामिल किया गया। पर सोशल मीडिया पर किरकिरी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान ने पार्टी में शामिल नहीं करने का पत्र जारी किया।

सोमवार को टीला गांव में भाजपा नेता ईश्वर मावी के निवास पर भाजपा सांसद प्रत्याशी का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में प्रत्याशी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान समेत पार्टी के कई बड़े नेता था। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कार्यक्रम को ईश्वर मावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बसपा के वार्ड नंबर-5 के धर्मेंद्र और वार्ड-35 के गुलजार अल्वी को भाजपा में शामिल होने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दोनों सभासदों को पटका पहनाकर उन्हें बधाई दी। लोनी विधायक और सांसद ने भी उनका स्वागत किया। मंगलवार को जब गुलजार अल्वी के मुकदमों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सोशल मीडिया पर किरकिरी होने होने लगी। गुलजार अल्वी ने आर्यनगर कॉलोनी वार्ड नंबर-35 से बसपा के सिंबल पर चुनाव जीता था। करीब एक साल तक बसपा पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। विपक्ष के लोग भाजपा पर निशाना साधा।

सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद दोपहर के समय भाजपा के जिलाध्यक्ष ने एक पत्र जारी किया। पत्र में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के स्वागत सभा का आजोयन चल रहा था। यहां प्रत्याशी के स्वागत की कड़ी में सभी सभासदगण उपस्थित थे। सभा में गुलजार अल्वी व्यक्ति द्वारा लोकसभा प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष के साथ पटका पहन कर फोटो खिचवा लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति ना तो कभी भाजपा का सदस्य था औऱ ना ही इन्हें किसी प्रकार की सदस्याता दी गई है। भाजपा संगठन से इस व्यक्ति का कोई लेना देना नहीं है।

Tags:    

Similar News