स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे पुनश्चर्या वर्ग में 50 प्रधानाचार्य कर रहे हैं प्रतिभाग

Update: 2024-06-19 11:47 GMT

गाजियाबाद। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में 17 जून से 22 जून तक प्रधानाचार्य पुनश्चर्या वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय दिन में निम्नलिखित व्यवस्था अनुसार सत्र आयोजित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने विद्या भारती के सभी प्रधानाचार्यो के अपने क्षेत्र में कुशल एवम् सुदृढ़ नेतृत्व की बात कही। मनोज मिश्र क्षेत्र परीक्षा प्रमुख ने एनसीएफ के विषय में बताया। डॉ किशनवीर शाक्य अखिल भारतीय महामंत्री विद्या भारती ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्यों की कुशल भूमिका एवं उचित समय पर सही निर्णय किस तरह पूरी संस्था को प्रगति के मार्ग पर ले जाता है। प्रदीप प्रांत संगठन मंत्री ने भारत की पुण्य भूमि का महत्व बताते हुए इस भूमि पर जन्म ले कर विश्व का नेतृत्व करने वाली महान विभूतियों के विषय में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तरप्रदेश मेरठ प्रांत के 50 प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्ग में उपस्थित सभी प्रधानाचार्य अपने अपने विषय को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं। जैसे मीनाक्षी का विषय रहा प्रधानाचार्य कौन है? और एक प्रधानाचार्य के रूप में उसकी क्या भूमिका है? एवं खुर्जा विद्या मंदिर से आए प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने प्रश्न पत्र निर्माण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया । यह वर्ग 22 जून तक रहेगा।

Tags:    

Similar News