लोनी में 1 तक साढे 37 फ़ीसदी मतदान हुआ, दोपहर के समय खाली पड़े रहे पोलिंग बूथ

Update: 2024-04-26 09:14 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक साढे़ 37 फीसदी मतदान हो चुका था। सुबह के समय लोग वोट डालने निकले लेकिन दोपहर के समय लोनी के ज्यादातर मतदान केंद्र खाली नजर आएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम तैनात रही। ‌ अधिकारियों की टीम दिनभर क्षेत्र में घूमती रही। एडिशनल कमिश्नर ने भी सुबह से लोनी में डेरा डाले रखा।

गाजियाबाद लोकसभा चुनाव के दौरान लोनी विधानसभा क्षेत्र में सुबह से मतदाताओं में जोश दिखा। मतदाताओं ने दोपहर 1 तक साढ़े 37 फ़ीसदी भी मतदान किया। 11:00 तक मतदान 27 फ़ीसदी हुआ था। वही लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर वोट डालने के लिए अपने पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि यूपी में भाजपा सभी सीट जीत रही है। लोनी में चुनाव पिछला रिकॉर्ड तोड़ने का हो रहा है। बाकी पार्टी दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ रहीं हैं। खतौली विधायक मदन भैया ने जवाली स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। उन्होंने बताया कि रालोद और भाजपा के एक साथ आने के बाद दोनों पार्टियों को फायदा हुआ है।

Tags:    

Similar News