मकान की दीवार गिरने से बच्ची समेत 3 घायल, पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Update: 2024-07-08 10:24 GMT

-अंकुर विहार थाना क्षेत्र के ग्राम सादुल्लाबाद का मामला

सुनील मिश्रा (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सादुल्लाबाद गांव में पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बच्ची समेत माता-पिता घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पड़ोसी की दीवार का मलबा गिरने से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया था।

सादुल्लाबाद गांव में राजेश कुमार (50) परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मीरा देवी (48) बेटी वंशिका 9 समेत अन्य परिवार के सदस्य हैं। राजेश सिलाई की फैक्टरी में काम करते हैं। इलाके में लाइट ना आने पर राजेश, पत्नी और बेटी वंशिका घर की गैलरी में बैठी हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। पड़ोस में अमरीश नाम के एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। कुछ समय से मकान में निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। अचानक अमरीश के निर्माणाधिन मकान की दीवार राजेश के घर पर गिर गई।

दीवार गिरने से राजेश के मकान की छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया। इस दौरान मलबे में राजेश, मीरा देवी और वंशिका दब गई। तभी आसपास के लोग परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे से निकलकर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मीरा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया मामले में राजेश की तहरीर पर पड़ोसी अमरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

Tags:    

Similar News