तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Update: 2024-04-19 08:01 GMT

-लोनी बंथला फ्लाईओवर का मामला, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र बंथला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर वहां से गुजर रहे पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। यह घटना बाइक फिसलने के वजह से हुई है।

लोनी के अपर कोर्ट इलाके में पप्पू पुत्र राम प्रसाद परिवार के साथ रहते हैं। अनुज पुत्र ओमवीर न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहते हैं। दोनों बृहस्पतिवार रात किसी काम से बंथला की तरफ गए थे।‌ बंथला फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उनकी बाइक स्लिप हो गई। फिसलती हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से कार में गुजर रही एसीपी सूर्यबली मौर्य ने दोनों घायलों को जमीन पर पड़ा हुआ देखा।

उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिजनों को भी जानकारी दी गई। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी ने बताया मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

Tags:    

Similar News