राहुल के 'अपमान' पर यूथ कांग्रेस का दिल्ली में हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Update: 2024-09-18 07:30 GMT

नई दिल्ली। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा गलत टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता सड़कों पर उतर गए हैं। दिल्ली में राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयान पर सियासी धमासान शुरू हो गया है। रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम भाजपा से नहीं डरते। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ा है।

बता दें कांग्रेस ने सत्तारूढ़ एनडीए के नेताओं के राहुल गांधी पर निशाना साधने वाले हालिया बयानों पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Tags:    

Similar News