योगी सरकार ने विधानसभा में 12,909 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, जानें किस मद में कितने किए गए आवंटन

Update: 2024-07-30 08:50 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। मानसून सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने विधानसभा में 12,909 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। मूल बजट का 1.6 प्रतिशत अनुपूरक बजट का आकार है। बजट में सबसे ज्यादा 7518 करोड़ रुपये औद्योगिक विकास के लिए आवंटित किया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग के लिए 2000 करोड़ रुपये, परिवहन विभाग की बसों के लिए 1000 करोड़ रुपये, अमृत योजना के लिए 600 करोड़ रुपये, कौशल विकास के लिए 200 करोड़ रुपये और रोजगार मिशन समिति के गठन के लिए 49.80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विधानसभा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी। 2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानी आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है। ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है।

Tags:    

Similar News