मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले सबसे अमीर लोकसभा सांसद कौन? संपत्ति इतनी की चौंक जाएंगे आप

Update: 2024-06-10 11:05 GMT

सोनू सिंह

नई दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी के गुंटूर से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी अब भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की केबिनेट का हिस्सा बन रहे हैं। घटक दल एन. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने इस बात की पुष्टि की है।

48 वर्षीय चंद्रशेखर पेशे से डॉक्टर हैं और 18वीं लोकसभा चुनाव के सबसे अमीर चुनाव प्रत्याशी रहे हैं। इस लिहाज से वह 5700 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले सबसे अमीर मंत्री भी होंगे। उन्होंने अपनी पारिवारिक संपत्ति में पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और 3,44,695 वोटों से जीता है। अब वह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का हिस्सा होंगे।

पूर्व तेदेपा सांसद और उद्योगपति गाला जयदेव ने एक्स पर पोस्ट कर पेम्मासानी को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही राज्य मंत्री के प्रभार के लिए उन्हें सकारात्मक बदलाव लाने और अर्थपूर्ण प्रभाव छोड़ने का संदेश दिया है। चंद्रशेखर पेम्मासानी ने इसके अलावा, यूवर्ल्ड नाम से विश्व स्तरीय ऑनलाइन लर्निंग टूल भी तैयार किया है, जो बड़े स्तर की परीक्षाओं के लिए छात्रों को ऑनलाइन तैयारी कराती हैं।

Tags:    

Similar News