मुलाकात हुई क्या बात हुई? राहुल गांधी के मिस इल्हान उमर से मुलाकात पर सियासत! पीयूष गोयल के बाद सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल

Update: 2024-09-11 08:50 GMT

नई दिल्‍ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का अमेरिकी नेता मिस इल्हान उमर से मिलना काफी भारी पड़ रहा है। भाजपा के नेता लगातार राहुल गांधी पर जमकर निशाना तान रहे है। भाजपा राहुल गांधी पर आरोप लगा रही है कि अब तक वह देश के खिलाफ बयान देते थे लेकिन अब वह देश विरोधी लोगों से भी मिलते हैं।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात की है जो भारत विरोधी बयानों के लिए जानी जाती हैं। वे उन अमेरिकी सांसदों में से एक हैं जिन्हें पाकिस्तान सरकार ने पीओके की यात्रा पर ले गया था। उन्होंने मुस्लिम ब्रदरहुड और आईएसआई के प्रति सहानुभूति जताने वाले बयान दिए हैं। राहुल गांधी विपक्ष के पहले नेता बन गए हैं जिनका नाम पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भारत विरोधी बयान में लिया है। इलहान उमर और पन्नू उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक और व्यक्ति हैं, मुश्फिकुल फजल, जो पत्रकार हैं, जिन्होंने व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में सवाल पूछा था। उन्होंने राहुल गांधी के साथ सेल्फी ली है।

उन्होंने कहा कि आज 11 सितंबर है। क्या अमेरिका में कोई राजनीतिक दल है जिसने 9/11 के मुख्य आरोपियों का समर्थन किया हो। इसके बजाय पूरे अमेरिका ने उन्हें मारने का दृढ़ संकल्प किया लेकिन आज जम्मू-कश्मीर चुनाव में कांग्रेस का मुख्य गठबंधन कहता है कि अफजल गुरु की फांसी गलत थी। अफजल गुरु की पहली पुण्यतिथि पर राहुल गांधी उन लोगों के साथ खड़े थे जिन्होंने 'अफजल तेरे टुकड़े होंगे' के नारे लगाए। 

Tags:    

Similar News