लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल को लेकर क्या कहा?

Update: 2024-08-15 05:57 GMT

नई दिल्ली। भारत आज अपना 78 स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यूनिफॉर्म सिविल विषय पर कहा कि जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं, जो ऊंच नीच का कारण बनते हैं। वैसे कानूनों के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा की है। इसे लेकर कई बार आदेश दिए हैं। देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है और इसमें सच्चाई भी है कि जिस सिविल कोड को लेकर हम जी रहे हैं वो एक तरह से कम्युनल सिविल कोड है। भेदभाव करने वाला सिविल कोड है। इस गंभीर विषय पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि समय की मांग है कि देश में एक सेक्युलर सिविल कोड हो। हमने कम्युनल सिविल कोड में 75 साल बिताए हैं। अब हमें सेक्युलर सिविल कोड की ओर जाना होगा।

Tags:    

Similar News