दिल्ली-एनसीआर में बारिश से फिर हुआ जलजमाव, कल से तीन दिन का यलो अलर्ट जारी

Update: 2024-08-22 07:34 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज गुरुवार सुबह बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 26 से 27 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं बुधवार को दिल्ली में धूप खिलने से लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। 

Tags:    

Similar News