विनेश फोगाट चुनाव जीत गई मगर कांग्रेस का तो सत्यानाश हो गया: बृजभूषण शरण सिंह

Update: 2024-10-08 11:28 GMT

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट ने परचम लहरा दिया है। उन्होंने जुलाना सीट से कांग्रेस सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार को 6 हजार से अधिक वोट से हराया। उनकी जीत पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विनेश भले ही जीत गई है मगर कांग्रेस का तो सत्यानाश हो गया।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कई भाजपा उम्मीदवारों ने 'जाट' बहुल सीटों पर जीत हासिल की है। पहलवानों के आंदोलन में विनेश फोगाट हरियाणा के नायक नहीं हैं। वे सभी जूनियर पहलवानों के लिए भी खलनायक हैं। इस चुनाव में विनेश फोगट ने जीतने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया, तो इसका मतलब है कि मैं एक महान व्यक्ति हूं जिसने उन्हें जीतने में मदद की।

बता दें कि विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर कई जूनियर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। पिछले साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना भी दिया था। अब तक बृजभूषण पर यौन शोषण का मामला कोर्ट में चल रहा है।

Tags:    

Similar News