'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को उपराष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी

Update: 2024-08-13 05:42 GMT

हर घर तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, हमारे गौरव और विकसित भारत के हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज मंगलवार को 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राम मोहन नायडू किंजारापु, किरेन रिजिजू और मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहे।

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं। इस दिन को भारत की यात्रा में विकसित भारत@2047 के लिए एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 'हर घर तिरंगा' एक अभियान हैं जो आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि आने वाले 15 अगस्त को एक नया रिकॉर्ड बनेगा, हर घर तिरंगा होगा। हर घर तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, हमारे गौरव और विकसित भारत के हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह संकेत देता है कि यह शताब्दी भारत की शताब्दी है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा भारत के मान-सम्मान का प्रतीक है, ये भारत के स्वाभिमान का प्रतीक है। तिरंगा भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाला है इसलिए तिरंगे के सम्मान में हम सब लोग खड़े होकर एक बार फिर इस संकल्प को कि हम इस मान और सम्मान को नहीं झुकने देंगे। अपने वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके सम्मान में हम यह संकल्प लेते हैं कि मां भारती के मान-सम्मान को निरंतर बढ़ाएंगे।

किरण रिजिजू ने कहा कि हर घर तिरंगा' बहुत बड़ा अभियान है इससे लोग आज जुड़ रहे हैं और यह एक आंदोलन बन चुका है और देश को मजबूत करने के लिए आंदोलन है। तिरंगा हमारी शान है और यह देश को एक सूत्र में बांधता है। यह हमारी पहचान है। आज हम सब इसमें शामिल हुए हैं।


Tags:    

Similar News