आसमान से उगल रही आग में झुलस रहा है यूपी-बिहार! अब तक 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत, जानें कब मिलेगी राहत

Update: 2024-05-31 06:06 GMT

नई दिल्ली। देशभर में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इस बीच नौतपा में बढ़ते तापमान ने संकट खड़ा कर दिया है। लू के कारण देश में दो सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में प्रचंड गर्मी से 12 जिलों में 65 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक लोग भर्ती हैं। भोजपुर रोहतास और औरंगाबाद में स्थिति और भी खराब है। पटना समेत पूरा बिहार गर्मी की मार से झुलस रहा है।

उत्‍तर प्रदेश में भी भीषण लू और अत्‍याधिक गर्मी के कारण 160 से अधिक लोगों की जान चली गई। यूपी में सबसे अधिक 72 मौतें वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में हुईं है।

इस साल अब तक राजस्‍थान का फलोदी सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 50 डिग्री सेल्सियस के अधिक तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्‍ली में नजफगढ़ भी रिकॉर्ड अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यहां 48 पारा डिग्री तक चढ़ चुका है।

शनिवार से हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि शुक्रवार शाम तक तेज हवा चलना शुरू हो सकती है, जिसकी गति 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। यह पुरवाई होगी इसलिए यह तापमान को भी गिराएगी। हालांकि शनिवार से हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

Tags:    

Similar News