केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति, शोक की लहर

Update: 2024-05-15 07:44 GMT


दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिन से ‘वेंटिलेटर’ पर थीं।

उनका पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं। उनके निधन से ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति पहुंची है। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी 16 मई को शाम 4 से 5 बजे के आसपास होगा।

Tags:    

Similar News