बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला! आप पर लगाया आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Update: 2024-08-31 12:52 GMT

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय के बलिया में शनिवार यानी आज जनता दरबार के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ऊपर एक युवक ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि जनता दरबार खत्म होने के बाद बाहर निकलते पर प्रखंड कार्यालय के पास गिरिराज सिंह पर हमले करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सैफी पर हंगामा कर हमला करने का आरोप लगाया है।

लोगों ने बताया कि बलिया में जनता दरबार खत्म होने के बाद गिरिराज सिंह प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आप नेता सहजादु जमा उर्फ सैफी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक आवेदन देने का प्रयास किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब समय खत्म हो गया है आवेदन देना था तो जनता दरबार में आना चाहिए था।

हमला होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता दरबार में एक व्यक्ति ने जबरदस्ती माइक लिया और कुछ बोला। ऐसा लग रहा था कि वह मुझ पर हमला करना चाहता था। उसने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। दुर्भाग्य से, सिर्फ इसलिए कि हमलावर की दाढ़ी थी, आज तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव उसका समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, मैं ऐसी चीजों से नहीं डरता और मैं बलिया, बेगूसराय और आसपास के अन्य इलाकों में सांप्रदायिक सद्भाव को तोड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाऊंगा

Tags:    

Similar News