रांची में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर किया वार! बोले- राहुल गांधी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं

Update: 2024-07-20 12:15 GMT

रांची। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रांची में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। हारने के बावजूद भी उनको अंहकार हो गया है। जितना अंहकार उनको आ गया है उतना तो कोई दो तिहाई जीत पर नहीं पालता है। जितनी सीट कांग्रेस को 2014, 2019,2024 में सीट मिली है। उतनी भाजपा को मिलाकर 2024 में सीट मिली है।

उन्होंने कहा कि 2014, 2019 और 2024, देश की जनता ने मोदी जी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है। मैं आपको भरोसा देने आया हूं कि चाहे मोदी सरकार हो, रघुबर दास की सरकार हो या अर्जुन मंडा की सरकार हो भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे आपको सिर झुकाना पड़े।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है जिससे आप जनता के बीच शान से सिर उठा कर ​जा पाएं। 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया। झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है।

उन्होंने कहा कि मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर ये ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।

Tags:    

Similar News