नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोग के फंसे होने की संभावना

Update: 2024-07-27 06:11 GMT

मुंबई। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ के कर्मचारी वहां पर मौजूद हैं। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है।

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। बचाव अभियान जारी है। 

Tags:    

Similar News