2024 का यह चुनाव तय करेगा कि भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी: पीएम मोदी

Update: 2024-05-21 12:11 GMT

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 का यह चुनाव तय करेगा कि भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी।

सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। ये इंडी गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं। इनका एजेंडा है-कश्मीर में आर्टिकल-370 फिर से लाएंगे, CAA को रद्द करेंगे, भ्रष्टाचार पर जो कड़े कानून बने हैं, उन्हें रद्द करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी का एक मंत्र है, विकास भी विरासत भी। अभी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, अब निषादराज के श्रृंगवेरपुर का विकास किया भी जाएगा। श्रृंगवेरपुर राम मन गमनपथ का प्रमुख तीर्थ बनेगा। क्या सपा-कांग्रेस वाले कभी भी ये काम करेंगे? सपा-कांग्रेस के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ भी नहीं दिखता है।

Tags:    

Similar News