यूपी के मैनपुरी में दो मंजिला मकान की छत गिरी, एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Update: 2024-08-29 05:52 GMT

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के इब्राहिमपुर गांव में आज सुबह अचानक दो मंजिला मकान की छत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

डिप्टी एसपी सत्य प्रकाश शर्मा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यहां रह रहे एक यादव के परिवार पर लैंटर गिर जाने से 3 महिलाएं की मृत्यु हो गई। कोई अन्य घायल नहीं है। ये घटना बारिश की वजह से हुआ है, 15-16 साल पुराना मकान था। तो ये लैंटर आज सुबह अचानक से गिर गया है। जांच जारी है।

Tags:    

Similar News