यूपी उपचुनाव में बनी रहेगी दो लड़कों की जोड़ी! 7 सीट पर समाजवादी पार्टी और तीन सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव! भाजपा की तैयारी भी जोरों पर

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-07-18 08:39 GMT


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसकी तैयारी सभी राजनीतिक पार्टियों कर रही हैं। ताजा खबर यह है कि 7 सीटों पर समाजवादी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि दसों सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। समाजवादी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अभी फिलहाल यह तय हुआ है लेकिन यह फाइनल नहीं है। सपा और कांग्रेस के नेताओं की शीघ्र ही होने वाली एक बैठक में सीटों पर लड़ने का फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले 13 सीटों पर उपचुनाव हुआ था जिसमें इंडिया गठबंधन ने 11 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा को सिर्फ दो सीट मिली। इस परिणाम से भाजपा के अंदर खलबली मच गई। अब भाजपा यूपी में इन 10 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जी जान लगा दी है। परसों सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में की जिसमें सुपर 30 का गठन किया गया। इसके तहत प्रति सीट पर तीन मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है जो रात्रि विश्राम भी इस क्षेत्र में करेंगे।

इन सीटों पर होगा यूपी चुनाव - फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी, कुंदरकी, सिसामऊ।

Tags:    

Similar News