आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा

Update: 2024-10-02 08:49 GMT

-भारत में नहीं होगा सूर्य ग्रहण का असर

नई दिल्ली। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज यानी बुधवार को लगने जा रहा है। मगर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।

यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से महत्वपूर्ण है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण का प्रभाव आकाश से लेकर सभी जातक की राशि पर भी पड़ता है।

Tags:    

Similar News