कोलकाता रेप कांड के दरिंदे ने पुलिस गिरफ्त में कबूला जुर्म, फिर उसने पुलिस से जो कहा वह जानकर चौंक जाएंगे!

Update: 2024-08-10 17:03 GMT

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेपकांड मामले में कोलकाता पुलिस ने संजय राय नाम के एक सिविल वालंटियर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और इसका उसे कोई पछतावा भी नहीं है। उसने कहा है कि उसे फांसी दे दी जाए। बता दें कि आरोपी अस्पताल के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का काम निजी तौर पर करता था। वहीं, घटना की रात महिला डॉक्टर इमरजेंसी में अपनी ड्यूटी के बाद सेमिनार हॉल में सोने चली गई थी

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल सेमिनार हॉल से एक टूटा हुआ ब्लूटूथ ईयरफोन मिला था जो संजय राय का है। सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले संजय को गले में ईयरफोन लटकाकर सेमिनार हाल में प्रवेश करते देखा गया है। 30 मिनट बाद उसे बिना ईयरफोन के हाल से निकलते देखा गया है। इसके अलावा अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी संजय की तस्वीरें कैद हुई हैं।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर तृणमूल कांग्रेस महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह घटना बेहद जघन्य है। राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और 24 घंटे के अंदर एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है। बलात्कारी की कोई पहचान नहीं होती चाहे वह पुलिसवाला हो, मजदूर हो, या कुछ और। आरोपी एक खूनी है। मैंने देखा कि कई राजनीतिक दल झंडे लेकर सड़कों पर उतरे थे। हमें इसके बजाय अध्यादेश या विधेयक लाना चाहिए ताकि 7 दिनों में त्वरित न्याय मिल सके। विरोध कर रहे भाजपा नेताओं को बलात्कारियों को 7 दिन में सजा दिलाने वाला विधेयक लाना चाहिए और विपक्ष के तौर पर टीएमसी और कांग्रेस का काम विधेयक का समर्थन करना है। मुकदमे में 5-6 साल क्यों लगेंगे। एक मां और पिता ने अपनी बेटी खो दी। इसकी कीमत वही जान सकते हैं। राजनीतिक दलों, मीडिया न्यायपालिका की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे सामूहिक रूप से परिवार को न्याय दिलाएं।

वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना को लेकर कोलकाता में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना में न्याय की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कैंडल मार्च निकाला।

इस घटना पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में सिर्फ अराजकता है। बंगाल में इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात हो गई है। बंगाल की ऐसी हालत हो गई है जहां कोई भद्र व्यक्ति नहीं रह सकता है। दुष्कर्म, हत्या जिस प्रकार से युवती के शरीर पर निशान हैं। ऐसा लगता है किसी जाहिल व्यक्ति ने यह किया है। बंगाल के बारे में अलग से विचार करना चाहिए।

Tags:    

Similar News